पटना। कुढ़नी विधानसभा सीट (मुजफ्फरपुर) के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। मतदान पांच दिसंबर को और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
मुजफ्फरपुर जिला की कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक अनिल कुमार सहनी की सदस्यता समाप्त हो गई है। राज्यसभा सांसद रहते अनिल सहनी अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) घोटाला मामले में दोषी पाए गए हैं।
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार अधिसूचना दस नवंबर को जारी की जाएगी। नामांकन करने एवं उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि क्रमशः 17 और 21 नवंबर है।
बिहार के साथ उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्यों में एक-एक सीट पर भी उपचुनाव होगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन जिलों में उपचुनाव होने हैं। वहां तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू होगी।