मुख्य समाचार

विधानसभा उपचुनाव : आरजेडी को मोकामा, बीजेपी को मिली गोपालगंज सीट

पटना। विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और महागठबंधन में मुकाबला बराबरी का रहा। मोकामा सीट आरजेडी और गोपालगंज सीट बीजेपी को मिली है। 2020 विधानसभा चुनाव का नतीजा भी ऐसा ही था। उपचुनाव में दोनों सीट पर जीत का फासला पिछली बार से काफी कम है।    

मोकामा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी प्रत्याशी नीलम देवी की जीत हुई है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी को 16741 मतों से हराया। नीलम देवी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैैं। नीलम देवी को 79744 एवं सोनम देवी को 63003 वोट मिले।  

2020 चुनाव की तुलना में मोकामा सीट पर इस बार जीत का फासला कम रहा। 2020 में आरजेडी उम्मीदवार अनंत सिंह ने जदयूू के राजीव लोचन को 35757 मतों से हराया था।

गोपालगंज सीट से बीजेपी की कुसुम देवी ने आरजेडी के मोहन प्रसाद गुप्ता को 1794 मतों से पराजित किया। कुसुम देवी ने 70053 एवं मोहन प्रसाद गुप्ता ने 68259 मत हासिल किया है। कुसुम देवी निवर्तमान विधायक सुभाष सिंह की पत्नी हैं। 2020 में बीजेपी उम्मीदवार सुभाष सिंह ने बीएसपी के अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव को 36752 मतों से हराया था।

 


संबंधित खबरें