पटना। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। विभिन्न समाचार माध्यमों में जो रिपोर्टिंग की जाती है। वह हमलोगों के लिए फीडबैक का काम करता है।
सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया हमें सतर्क रखती है। आज के समय में खबरों के तीव्र प्रवाह के साथ विश्वसनीयता भी आवश्यक है। निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से चीजों को रखा जाना चाहिए।

जहां कमी देखें, उसे हाइलाईट करें। इससे तंत्र अलर्ट रहता है। मीडिया की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। यह सिद्ध करने की आवश्यकता नहीं है। सामाजिक कुप्रथाओं को समाप्त करने तथा अच्छी परंपराओं को प्रोत्साहित करने में आप हमेशा अग्रणी रहे हैं।
भारतीय प्रेस परिषद से निर्धारित थीम राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी लोकेश कुमार झा ने कहा कि जनता को जागरूक करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। सूचना क्रांति के युग में स्वतंत्र एवं जिम्मेदार मीडिया लोकतंत्र की रीढ़ है।
समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में दूरदर्शन के उप निदेशक सलमान हैदर, कई पत्रकार, डीडीसी तनय सुल्तानिया, पटना सदर के एसडीओ श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर, एडीएम संतोष कुमार झा एवं नौशाद अहमद, मिंटी हर्षिता एवं जिला आईटी प्रबंधक कुणाल झा मौजूद रहे।