मुख्य समाचार

अपराधियों की धमकी से भयभीत हैं गया के बुनकर

गया/पटना। गया के मानपुर क्षेत्र स्थित पटवा टोली के बुनकर स्थानीय अपराधियों से भयभीत हैं। लगातार मिल रही धमकी से उन्हें उद्योग संचालन में परेशानी हो रही है। पटवा टोली क्षेत्र में लगभग 12 हजार पावरलूम हैं। इनके माध्यम से लगभग चालीस हजार कामगारों को रोजगार मिल रहा है।

बिहार उद्योग संघ (बीआईए) ने इस तरह की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए शांतिपूर्ण वातावरण होना आवश्यक है। काफी प्रयास के बाद राज्य में औद्योगिक एवं व्यावसायिक माहौल तैयार हुआ है। राज्य में रोजगार के स्थायी विकल्प तैयार हो रहे हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं औद्योगिक महौल को खराब करती हैं।

अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि राज्य के उद्यमी एवं व्यवसायी औद्योगिक विकास में योगदान कर रहे हैं। हम सभी का प्रयास है कि बिहार में निवेश बढ़े, रोजगार के अवसर सृजित हो एवं सरकार के राजस्व में वृद्धि हो।

 


संबंधित खबरें