मुख्य समाचार

71,000 चयनित आवेदकों को नियुक्ति पत्र देंगे पीएम

नई दिल्ली/पटना। रोजगार मेले के तहत 22 नवंबर को देश में लगभग 71,000 चयनित आवेदकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इससे पहले अक्टूबर में 75,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र मिला था।

पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस हैं।

देश के 45 जगहों पर आवेदकों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, शिक्षक, व्याख्याता, नर्स, नर्सिंग ऑफिसर, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर और पैरामेडिकल पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

नियुक्ति पत्र वितरण के अलावा प्रधानमंत्री कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल का भी शुभारंभ करेंगे। यह मॉड्यूल विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नई नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन पाठ्यक्रम है।

 


संबंधित खबरें