मुख्य समाचार

पटना, गया समेत पांच जिलों के डीएम सम्मानित

पटना। शराबबंदी के सफल क्रियान्वयन को लेकर पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह समेत पांच जिलों के डीएम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मानित किया है। सम्मान पाने वालों में मुजफ्फरपुर के डीएम प्रणव कुमार, गया के डीएम त्याग राजन एसएम, मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा एवं गोपालगंज के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी हैं।

इनके अलावा केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष केएस द्विवेद्वी एवं सीआरपीएफ, राजगीर के डीआईजी संजय कुमार भी शामिल हैं। सभी को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 


संबंधित खबरें