मुख्य समाचार

अयोध्या की तरह विकसित हो सीतामढ़ी : मोदी

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सीतामढ़ी में भव्य जानकी मंदिर निर्माण के लिए यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहल करते हैं, तो भाजपा उनका सहयोग करेगी। सीतामढ़ी को अयोध्या की तरह विकसित करना चाहिए।

मोदी ने कहा कि कोई सरकार या राजनीतिक पार्टी किसी धर्मस्थल का निर्माण नहीं कराती है, लेकिन इसके लिए आधारभूत संरचना विकसित करने में सहयोग कर सकती है। जैसा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण के लिए किया गया। इससे वहां रोजगार के अपार अवसर भी सृजित हुए।

 

 


संबंधित खबरें