मुख्य समाचार

7 दिसंबर से बदल जाएगी फ्रेजर रोड की ट्रैफिक व्यवस्था

पटना। फ्रेजर रोड की यातायात व्यवस्था में सात दिसंबर से बदलाव किया गया है। आकाशवाणी मेट्रो स्टेशन के निर्माण होने तक वाहनों का परिचालन नई व्यवस्था के तहत होगा।

कवि गुरु रवींद्र चौक (डाकबंगला चौराहा) से गांधी मैदान जाने वाले सभी वाहन फ्रेजर रोड स्थित एलआईसी भवन के सामने पूरब लेन में जाएंगे। विशालमेगा मार्ट के समीप वाहनों का परिचालन अपने निर्धारित लेन में होगा।

गांधी मैदान से कवि गुरु रवींद्र चौक (डाकबंगला चौराहा) एवं पटना जंक्शन की ओर जाने वाली बसें एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। सभी व्यावसायिक वाहन स्वामीनंदन तिराहा से एसपी वर्मा रोड होते हुए न्यू भट्टाचार्य रोड से कवि गुरु रवींद्र चौक (डाकबंगला चौराहा) जाएंगे। डायवर्सन वाले क्षेत्र में सभी वाहनों के ठहराव पर रोक रहेगी। 

 


संबंधित खबरें