मुख्य समाचार

3 दिसंबर को डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान का प्रसारण

नई दिल्ली। आकाशवाणी तीन दिसंबर को डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान के वार्षिक संस्करण का प्रसारण करेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला यह व्याख्यान देंगे। तीन दिसंबर की रात 9.30 बजे से आकाशवाणी के सभी नेटवर्क एवं दूरदर्शन पर रात 10.30 बजे से प्रसारण होगा।

व्याख्यान के इस वर्ष का विषय अमृत काल में भारतीयता है। यह भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने से जुड़ा है। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में व्याख्यान का आयोजन किया जाता है। वे सादगी के प्रतीक, संविधान सभा के अध्यक्ष एवं महान दूरदर्शी थे।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भारतीय साहित्य के दिग्गज हजारी प्रसाद द्विवेदी, महादेवी वर्मा एवं हरिवंश राय बच्चन ने व्याख्यानमाला को संबोधित किया है।

 


संबंधित खबरें