मुख्य समाचार

अभिजित को इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में मिला सिल्वर मेडल

पटना/नई दिल्ली। बिहार के अभिजित आनंद ने 52वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। फिजिक्स एसोसिएशन ऑफ स्वीट्जरलैंड ने जुलाई 2022 में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया था।

तीन चरणों में संपन्न हुई परीक्षा में 75 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। अभिजित आनंद की इस सफलता पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने बधाई संदेश भेजा है।

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की सचिव अनीता करवल ने अपने संदेश में कहा है कि इस शानदार सफलता पर देश को आप पर गर्व है। आपने अपने परिवार एवं स्कूल का नाम रौशन किया है। इस प्रयास से अन्य बच्चों को प्रेरणा मिलेगी।      

बेगूसराय जिला के नयागांव निवासी (मटिहानी ब्लॉक) अभिजित ने इस सफलता से पहले जेईई एडवांस 2022 की परीक्षा में गुवाहाटी जोन में पहला और ऑल इंडिया 15वां रैंक हासिल किया था। वह आईआईटी, मुंबई से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं।

 

 


संबंधित खबरें