नई दिल्ली। गीता जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतामृत सर्वस्वं विष्णोर्वक्त्राद्विनिः सृतम्। गीता गंगोदकं पीत्वा पुनर्जन्म न विद्यते।।
सभी देशवासियों को गीता जयंती की अनंत शुभकामनाएं। श्रीमद्भगवद्गीता सदियों से मानवता का मार्गदर्शन करती आई है। अध्यात्म और जीवन-दर्शन से जुड़ी गीता हर युग में पथ प्रदर्शक बनी रहेगी।