पटना। सेन डॉयग्नोस्टिक के निदेशक डॉ संदीप सेन नहीं रहे। वे सेन डॉयग्नोस्टिक के संस्थापक डॉ दिलीप सेन के पुत्र थे। डॉ संदीप के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ संदीप सेन एक प्रख्यात पैथोलॉजिस्ट थे।
उनके किए गए काम चिकित्सा के क्षेत्र में आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सेन डॉयग्नोस्टिक की इतनी ख्याति है कि इस संस्थान के टेस्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अस्पताल और चिकित्सक बेहिचक मानते हैं। उनका निधन चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।