पटना। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण सफल रहा। लालू प्रसाद और उनको किडनी देने वाली उनकी लड़की रोहिणी आचार्या दोनों स्वस्थ हैं। प्रत्यारोपण के समय अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव,डॉ मीसा भारती एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता एवं कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से बात कर लालू जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि लालू जी और उनकी पुत्री रोहिणी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर विभिन्न धर्मों के लोग अपने रीति रिवाज से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।