मुख्य समाचार

उपचुनाव में बीजेपी के केदार गुप्ता 3649 मतों से विजयी

पटना। कुढ़नी विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता की जीत हुई है। उन्होंने जदयू के मनोज कुमार सिंह को 3649 मतों से पराजित किया। केदार प्रसाद गुप्ता को 76722 और मनोज कुमार सिंह को 73073 वोट मिले। मतगणना के हर राउंड में बीजेपी और जदयू में कांटे की टक्कर रही।

2020 विधानसभा चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार को इस सीट पर सफलता मिली थी। आरजेडी विधायक अनिल कुमार सहनी की सदस्यता समाप्त होनेे के कारण पांच दिसंबर, 2022 को उपचुनाव हुआ था। महागठबंधन ने उपचुनाव में जदयू को कुढ़नी सीट दी थी।

उपचुनाव में मिले वोट का प्रतिशत : बीजेपी (42.38), जदयू (40.37), वीआईपी के नीलाभ कुमार (5.52), निर्दलीय उम्मीदवार संजय कुमार (2.35), निर्दलीय शेखर सहनी (2.05) एवं एआईएमआईएम के गुलाम मुर्तजा (1.77)। उपचुनाव में कुल 1,81,016 मत पड़े। इनमें 4448 (2.46) मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।   

 


संबंधित खबरें