मुख्य समाचार

13 दिसंबर से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र

पटना। बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर से शुरू हो रहा है।19 दिसंबर तक चलने वाले सत्र के दौरान पांच दिन बैठक होगी। पहले दिन सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी अनुपूरक व्यय विवरणी पेश करेगी। इसी दिन नए सदस्यों का शपथ ग्रहण भी होगा।

14 एवं 15 दिसंबर को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य होंगे।16 दिसंबर को अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा एवं मतदान होगा। इसके बाद विनियोग विधेयक लाया जाएगा। सत्र के अंतिम दिन 19 दिसंबर को गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे। 17 एवं 18 दिसंबर को बैठक नहीं होगी।

 

 


संबंधित खबरें