पटना। राजविंदर सिंह भट्टी (आरएस भट्टी) बिहार के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाए गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आरएस भट्टी का कार्यकाल 30 सितंबर, 2025 तक है। वे वर्तमान डीजीपी एसके सिंघल की जगह लेंगे। सिंघल 19 दिसंबर,2022 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
1990 बैच के आईपीएस अधिकारी आरएस भट्टी अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूर्वी कमांड में एडीजी के पद पर तैनात हैं।
भट्टी की गिनती सख्त अधिकारियों में की जाती है। बिहार में अलग-अलग जगहों पर पोस्टिंग के दौरान अपनी कार्यशैली से उन्होंने एक अलग पहचान बनायी थी। वर्ष 1995 में वे पटना के सिटी एसपी रह चुके हैं।