मुख्य समाचार

कोविड को लेकर सतर्क रहने की अपील

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ देशों में कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और अमेरिका में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या से उत्पन्न चुनौती की चर्चा की। उन्होंने त्योहार के सीजन में कोविड-19 के नए रूप के खिलाफ सतर्क रहने पर जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसे देखते हुए अधिकारी पूरी तरह से सजग रहें। उन्होंने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार का अनुपालन करने और कोविड के टीके लगवाने का अनुरोध किया।

बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. आर एस गोखले, आयुष के सचिव राजेश कोटेचा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 


संबंधित खबरें