मुख्य समाचार

ओपी साह सामुदायिक भवन व प्रकाशपुंज का लोकार्पण

पटना सिटी। मालसलामी में बने छह मंजिला ओपी साह सामुदायिक भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। सामुदायिक भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने छत पर सोलर प्लेट लगाने, सफाई और सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व में श्रद्धालुओं के रहने की यहां व्यवस्था की गई है। एक महीने के बाद इसे सभी लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यहां पर सभी मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने पटनासिटी में प्रकाशपुंज पर्यटक केंद्र का भी लोकार्पण किया। प्रकाशपुंज में सभी सिख गुरुओं की जीवनी, सिख धर्म के आध्यात्मिक उपदेश एवं कलाओं को उन्होंने देखा। प्रकाश पर्व के दौरान सभी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, तख्त पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह एवं कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 


संबंधित खबरें