मुख्य समाचार

अटल जी के प्रति मेरे मन में काफी श्रद्धा है : सीएम

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी मुझे बहुत मानते थे। उन्होंने तीन-तीन विभागों में काम करने का मुझे मौका दिया। उनके प्रति मेरे मन में काफी श्रद्धा है। हम उन्हें कभी नहीं भूल सकते हैं। बिहार सरकार ने वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर राजकीय समारोह के आयोजन का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री पाटलिपुत्र पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती समारोह के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए अटलजी ने काफी काम किया। सांसद के रूप में भी उनके साथ मेरा काफी अच्छा अनुभव रहा। मैं हमेशा उनकी बातों को गौर से सुनता था। हमलोग बाद में उनके साथ आए और उनके नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी। उन्होंने देश के विकास के लिए जिस तरह काम किया, उसे कभी भूलाया नहीं जा सकता है।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन किया। राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक एवं विधान पार्षद, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

 


संबंधित खबरें