मुख्य समाचार

44 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

पटना। राज्य सरकार ने 44 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। स्थानांतरित अधिकारियों में एसपी से लेकर डीजी रैंक के अधिकारी हैं। पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो डीआईजी रैंक में प्रोन्नत किए गए हैं। इसके बावजूद उन्हें पटना के एसएसपी पद पर ही रखा गया है।

रोहतास के एसपी आशीष भारती गया के एसएसपी, कैमूर के एसपी राकेश कुमार मुजफ्फरपुर के एसएसपी, स्वपना जी मेश्राम औरंगाबाद की एसपी, गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार भागलपुर के एसएसपी, नवादा के एसपी गौरव मंगला सारण के एसपी, औरंगाबाद के एसपी कांतेश मिश्रा मोतिहारी के एसपी एवं विनय तिवारी समस्तीपुर के एसपी बनाए गए हैं।

भागलपुर के सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात गोपालगंज के एसपी, पटना के ग्रामीण एसपी विनीत कुमार रोहतास के एसपी, पटना के सिटी एसपी (मध्य) अंबरीश राहुल नवादा के एसपी, पटना के सिटी एसपी (पूर्व) प्रमोद यादव भोजपुर के एसपी, मोहम्मद कासिम अरवल के एसपी, गया के एएसपी मनीष कुमार बक्सर के एसपी, ललित मोहन शर्मा कैमूर के एसपी एवं अमृतेंदु ठाकुर पटना के रेल एसपी पद पर तैनात किए गए हैं।

भागलपुर के एसएसपी बाबू राम को प्रोन्नति देते हुए बेगूसराय का डीआईजी, गया की एसएसपी हरप्रीत कौर विशेष शाखा की डीआईजी, नवीन चंद्र झा शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी एवं विकास कुमार छपरा के डीआईजी बनाए गए हैैं।

आईजी रैंक में प्रोन्नति के बाद राजेश त्रिपाठी को आईजी रेल, पी.कन्नन को आईजी सीआईडी एवं शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी छत्रनील सिंह को मगध क्षेत्र का आईजी बनाया गया है। अमृत राज एडीजी मद्यनिषेध, सुधांश कुमार एडीजी ट्रैफिक, प्रीता वर्मा डीजी प्रशिक्षण एवं आलोक राज डीजी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बनाए गए हैं।     

 


संबंधित खबरें