मुख्य समाचार

तख्त पटना साहिब के अध्यक्ष बने जगजोत सिंह सोही

पटना सिटी। जगजोत सिंह सोही तख्त पटना साहिब कमिटी के अध्यक्ष चुने गए हैं। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने 15 जनवरी से पहले चुनाव करवाने का निर्देश दिया था। इसी के तहत तख्त पटना साहिब कमिटी के सदस्यों की बैठक में जगजोत सिंह सोही को सर्वसम्मित से अध्यक्ष चुन लिया गया।

तख्त पटना साहिब के जत्थेदार अवतार सिंह हित के निधन के बाद से यह पद रिक्त था। बैठक से पहले तख्त पटना साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने अरदास की। जगजोत सिंह सोही को मीटिंग का चेयरमैन नियुक्ति करने के प्रस्ताव को सभी ने मंजूरी दी।

सोही के अध्यक्ष बनने पर महासचिव इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लख्खा, सचिव हरबंस सिंह, सदस्य गोबिंद सिंह लोंगोवाल, गुरविंदर सिंह, चरनजीत सिंह, मीडिया प्रभारी सुदीप सिंह एवं सिख गुरुद्वारा कमेटी बिहार के अध्यक्ष सूरज सिंह नलवा ने बधाई दी। बिहार अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरदयाल सिंह, रणबीर सिंह, दीपक लांबा, महाराजा सिंह सोनू, सरजिंदर एवं गुरचरण सिंह ने बधाई दी।

 


संबंधित खबरें