मुख्य समाचार

लखविंदर सिंह बने तख्त पटना साहिब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

पटना सिटी। लखविंदर सिंह लख्खा तख्त पटना साहिब कमिटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं गुरविंदर सिंह उपाध्यक्ष नियुक्ति किए गए है। नवनियुक्ति अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि उनके अध्यक्ष चुने जाने के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद रिक्त था। इस पद पर लखविंदर सिंह लख्खा को नियुक्ति करते हुए उपाध्यक्ष पद गुरविंदर सिंह को दिया गया है। गुरविंदर सिंह अब तक के सबसे युवा पदाधिकारी हैं।

दोनों नव नियुक्ति पदाधिकारियों को सिरोपा पहनाकर पदभार सौंपा गया। महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सूरज सिंह नलवा अपनी पूरी टीम के साथ तख्त पटना साहिब में निःस्वार्थ भावना से सेवा कर रहे हैं। इसलिए कमिटी ने निर्णय लिया है कि जो सेवाएं उन्हें पिछली कमेटी में मिली थी, उसे बहाल रखा जाएगा।

 

 


संबंधित खबरें