पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा चार जनवरी से शुरू हो रही है। सात फरवरी तक यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सभी जिलों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लेंगे। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी एवं संबंधित मंत्री, सांसद, विधायक एवं पार्षद मौजूद रहेंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जनवरी माह में समाधान यात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
4 और 5 जनवरी - बेतिया, 6 जनवरी - शिवहर और सीतामढ़ी, 7 जनवरी - वैशाली, 8 जनवरी - सीवान, 9 जनवरी - छपरा, 11 जनवरी - मधुबनी, 12 जनवरी- दरभंगा, 17 जनवरी - सुपौल, 18 जनवरी - सहरसा, 19 जनवरी- अररिया, 20 जनवरी- किशनंगज, 21 जनवरी- कटिहार, 22 जनवरी- खगड़िया, 28 जनवरी- बांका, 29 जनवरी- मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा।