मुख्य समाचार

युवावस्था में फिल्म देखने की होती है आदत : सीएम

शिवहर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग जब पढ़ते थे तब फिल्म देखने जाया करते थे। युवा अवस्था में लोगों को फिल्म देखने की आदत होती है। इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़े। इसलिए हमने अधिकारियों से कहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म देखने का इंतजाम कर दीजिए। समाधान यात्रा के दौरान शिवहर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को यह सुझाव दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का हमलोगों ने निर्णय लिया था। शिवहर में इंजीनियरिंग कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। यहां पढ़नेवाले बच्चे एवं बच्चियों के लिए सभी तरह की सुविधा होनी चाहिए। खेलकूद की भी व्यवस्था जरूरी है।

 

 


संबंधित खबरें