पटना। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने दसवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में शैक्षणिक कार्यों पर 14 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों को प्रतिबंध से अलग रखा गया है। इससे जुड़ीं गतिविधियां सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक जारी रहेंगी। इससे पहले स्कूलों को सात जनवरी तक बंद किया गया था।

पटना जिला प्रशासन के आदेश में कहा गया है कि जिले में शीतलहर का प्रकोप अभी जारी है। इस कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। ऐसी स्थिति में जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में दसवीं कक्षा तक शैक्षणिक गतिविधियों पर 14 जनवरी तक रोक लगाई जाती है।