मुख्य समाचार

बक्सर के किसानों को वर्तमान दर पर मिले मुआवजा

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बक्सर के किसानों की मुआवजा संबंधित मांग जायज है। चौसा में बनने वाले पॉवर प्लांट के लिए जमीन का मुआवजा 2013-14 की बाजार दर के बजाय वर्तमान दर पर किसानों को मिलना चाहिए।

किसान पिछले तीन महीने से मुआवजा के लिए आंदोलन कर रहे है। पटना में सचिवालय सहायक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद बक्सर में किसानों के घर में घुस कर पिटाई की गई। मोदी ने किसानों से संयम रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भी तुरंत किसानों से बात करनी चाहिए। सरकार की संवेदनहीनता पर ही किसानों का आक्रोश फूटा। पुलिस को कड़कड़ाती ठंड में क्या महिलाओं पर हमला करना चाहिए था? सीएम को पटना में लाठीचार्ज की जानकारी नहीं थी और डिप्टी सीएम बक्सर की घटना से अनजान हैं।

 

 


संबंधित खबरें