पटना। 12 जनवरी (गुरुवार) को बिहार में सबसे कम तापमान बांका में 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। बांका के बाद सबसे कम तापमान गया और पूसा (समस्तीपुर) का 4.5 डिग्री रहा। कोहरे के कारण पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया एवं फारबिसगंज में काफी कम विजिबिलिटी रही। पटना का न्यूनतम तापमान 7.3 रहा।
12 जनवरी को जिलों का न्यूनतम तापमान (डिग्री में ) : मोतिहारी 4.6, खगड़िया 4.9, सबौर (भागलपुर) 5, जीरादेई (सीवान) 5, नवादा 5.6, फारबिसगंज (अररिया जिला) 6, छपरा 6.7, भागलपुर 7, पूर्णिया 7.8, वाल्मीकिनगर (बेतिया) 6.4, मुजफ्फरपुर 6.6, सुपौल 7.4, डेहरी (रोहतास) 7, शेखपुरा 5.5, जमुई 10.2, औरंगाबाद 7.3, कटिहार 8.3, किशनगंज 8.4।