पटना। पटना नगर निगम के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं पार्षदों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह छज्जूबाग स्थित हिंदी भवन के सभागार में संपन्न हुआ।

पटना नगर निगम की मुख्य पार्षद सीता साहू एवं उप मुख्य पार्षद रेशमी ने शपथ ली। सीता साहू ने वार्ड संख्या 58 के पार्षद पद से त्याग पत्र दे दिया है। अस्वस्थता के कारण वार्ड संख्या 52 की पार्षद महजबीं शपथ समारोह में शामिल नहीं हो सकीं।
मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद को प्रपत्र ग एवं सभी पार्षदों को प्रपत्र ख में शपथ दिलाई गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सभी को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र सहित संपूर्ण जिला के विकास के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।
