मुख्य समाचार

राबड़ी आवास पर चूड़ा-दही कार्यक्रम स्थगित

पटना। मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर होने वाले चूड़ा-दही कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता शरद यादव जी के असामयिक निधन के कारण चूड़ा-दही कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

 


संबंधित खबरें