मुख्य समाचार

मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

पटना। दादीजी स्टील एवं मेडिवर्सल हॉस्पिटल के सहयोग से मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। विशेषज्ञों ने दीदारगंज स्थित दादीजी स्टील कैंपस में 657 से अधिक लोगों की जांच की।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शशि मोहनका ने 175 मरीजों की जांच की। इनमें 51 मरीजों के मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन सोसाइटी की ओर से कराया जाएगा। 45 मरीजों को निःशुल्क चश्मा दिया गया।

पेट रोग विशेषज्ञ अमित बंका, श्वास रोग विशेषज्ञ अमिताभ बंका एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ सुभाष कुमार ने भी कई मरीजों की जांच की। सभी को निःशुल्क दवा दी गई। फिजिशियन डॉ पूनम नंदन एवं डॉ संदीप कुमार, दांत रोग विशेषज्ञ डॉ वाहीदा, दमा एवं एलर्जी रोग विशेषज्ञांे की ओर से मरीजों को आवश्यक सलाह दी गई।

मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि राजेंद्र नगर स्थित सोसाइटी के अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की निःशुल्क जांच की जाती है। साथ ही सभी तरह की पैथोलॉजी जांच की सुविधा बाजार से काफी कम दर पर यहां उपलब्ध है।

चिकित्सा शिविर के संचालन में पुरुषोत्तम अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, राधेश्याम बंसल, कमल नोपानी, गोपाल कृष्ण, अरुण रुंगटा, सुजीत सिंघानिया, सुबोध गोयल एवं विनोद अग्रवाल ने सहयोग किया।

 


संबंधित खबरें