मुख्य समाचार

एक विवाह ऐसा भी का 11वां संस्करण 25 जून को

पटना। मां वैष्णो देवी सेवा समिति ने 51 जोड़ों के सामूहिक विवाह का फिर से बीड़ा उठाया है। वैसे जोड़े जो विवाह के लिए तैयार हैं, लेकिन जगह और आर्थिक मजबूरी के कारण शादी नहीं कर पा रहे हैं। समिति ने ऐसे जोड़ों को एक जगह देने की कोशिश की है। सभी रीति -रिवाज के साथ विवाह 25 जून, 2023 को पटना में होगा।

इस आदर्श विवाह में जोड़ों को समाज के प्रबुद्ध और सम्मानित विभूतियों का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही गृहस्थी शुरू करने के लिए जरूरी सामान भी उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

पिछले 13 वर्षों में समिति ने 488 जोड़ों की शादी कराई है। समिति ने लोगों से अपील की है कि कोई ऐसा जोड़ा हो, जिन्हें आर्थिक मजबूरी एक नहीं होने दे रही है। ऐसी स्थिति में आप उनकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए वैष्णो देवी सेवा समिति ने संपर्क नंबर जारी किया है। 9334030445, 9204719554, 9334311952, 9334101859, 9430061498, 9931158774

 


संबंधित खबरें