पटना। कृषि विशेषज्ञ डॉ मंगला राय मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार नियुक्त किये गये हैं। वे इससे पहले भी मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार रह चुके हैं। उनकी भूमिका चौथे कृषि रोड मैप में मार्गदर्शक के रूप में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
उत्तर प्रदेश के रहने वाले डॉ मंगला राय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में महानिदेशक, कृषि मंत्रालय के अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग में सचिव समेत कई संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।