गया। जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा की भाजपा से बढ़ रही नजदीकियों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ने कहा कि उनकी क्या इच्छा है, मुझे नहीं मालूम है। मुझे पता चला कि उनकी तबीयत खराब है। हम बाहर हैं। उनका हालचाल ले लेंगे। वैसे सभी को कहीं आने-जाने का अधिकार है। वे दो-तीन बार हमें छोड़कर गये और खुद मेरे पास आये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अभी हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात हुई थी। वे पार्टी के पक्ष में ही बोल रहे थे। स्वस्थ होकर वे पटना आयेंगे, तो हम उनसे पूछ लेंगे कि क्या मामला है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पार्टी को अपना कार्यक्रम करने का अधिकार है। उससे हमको कोई मतलब नहीं है। मगध यूनिवर्सिटी के सेशन लेट होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमलोग सत्र सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। कॉलेज और यूनिवर्सिटी की स्थिति ठीक नहीं है। इस संबंध में शिक्षा विभाग और गवर्नर साहब से भी कहा जा रहा है।