मुख्य समाचार

कोरोना संक्रमण से सतर्क रहने की जरूरत : विजय चौधरी

पटना। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नए रूप में कोरोना संक्रमण के फिर से जोर पकड़ने की चर्चा है। भारत सहित पूरी दुनिया की सरकार अलर्ट मोड में अपने नागरिकों को प्रोटोकॉल पालन करने का निर्देश दे रही है। केंद्र सरकार ने भी भीड़ से बचने एवं मास्क लगाने जैसे निर्देश जारी किए हैं।

इस परिपेक्ष्य में तुलनात्मक दृष्टि से बिहार की स्थिति बेहतर है एवं पिछले दिनों यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या लगभग नगण्य रही है। राज्य सरकार ने प्रतिदिन अधिक से अधिक कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया है। देश में कुल जांच की एक तिहाई बिहार में हो रही है।

वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि कोरोनावायरस की रूपांतरणशील प्रकृति के कारण हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। सरकार के साथ नागरिकों के भी जागरूक रहने से हम पूर्ण नियंत्रण पा सकते हैं।  

 


संबंधित खबरें