मुख्य समाचार

कोर्ट के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में देने की सराहना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के बारे में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ के विचार की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में आयोजित एक समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की आवश्यकता के बारे में चर्चा की। उन्होंने इसके लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। यह एक प्रशंसनीय विचार है। इससे अनगिनत लोग विशेषकर युवाओं को काफी मदद मिलेगी।

 


संबंधित खबरें