मुख्य समाचार

अवैध खनन पर रोक के लिए होगी अपनी पुलिस : मंत्री

पटना। खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ रामानंद यादव ने कहा कि अवैध खनन पर रोक एवं गड़बड़ी पर कार्रवाई के लिए खान विभाग की अपनी पुलिस होगी। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों के हित में पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान खान एवं भूतत्व मंत्री ने यह जानकारी दी।

जनसुनवाई में करीब 40 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, महासचिव संजय यादव, निर्भय कुमार आंबेडकर, शिवेंद्र कुमार तांती, मनोज यादव, उमेश यादव एवं अजय यादव ने सुनवाई कार्यक्रम में सहयोग किया।

 


संबंधित खबरें