मुख्य समाचार

बजट में बिहार के लिए कुछ विशेष घोषणा नहीं : चैंबर

पटना। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने केंद्रीय बजट 2023-24 पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि औद्योगिक रूप से पिछड़े बिहार के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की गई है। बिहार की आम जनता के साथ राज्य के उद्यमी एवं व्यवसायियों को उम्मीद थी कि बिहार जैसे पिछड़े राज्यों के आर्थिक विकास के लिए विशेष योजना या विशेष पैकेज की घोषणा की जाएगी।

अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल ने कहा कि बजटीय घोषणाओं से किसान और छोटे एवं मध्यमवर्गीय लोग लाभान्वित होंगे। बिहार के लिए इस बजट में कोई विशेष प्रस्ताव नही होने से उद्यमी एवं व्यवसायियों को थोड़ी निराशा हुई है, लेकिन राष्ट्रीय संदर्भ में संपूर्ण सामाजिक उत्थान के हिसाब से बजट सराहनीय है।

 


संबंधित खबरें