पटना। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने केंद्रीय बजट को राष्ट्रीय स्तर पर एक विकासोन्मुख बजट कहा है। हर वर्ग को कुछ न कुछ मिला है। वरिष्ठ नागरिकों की जमा योजना की उच्चतम सीमा दोगुनी और महिलाओं के लिए बचत पत्र योजना शुरू की गई है।
अध्यक्ष महेश जालान ने कहा कि हालांकि बिहार जैसे पिछड़े राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज नहीं देना निराश करता है। नए उद्योगों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों के लिए लोन की राशि में वृद्धि की गई है।
पेंशन वर्ग को सुविधा दी गई है। आम आदमी को राहत देते हुए सात लाख तक की आय पर करदेयता शून्य कर दी गई है। यह स्वागत योग्य है। देश में 157 मेडिकल कॉलेज और 50 एयरपोर्ट देना विकास को रफ्तार देगा।