मुख्य समाचार

आईएएस केके पाठक मामले में सीएम ने दिया जांच का आदेश

अररिया। बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पाठक को लेकर जारी कंट्रोवर्सी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनका जो वीडियो वायरल हुआ है। उसे अधिकारी देख रहे हैं। चीफ सेक्रेटरी समेत सभी अधिकारी सभी बातों पर नजर रखे हुए हैं। एक-एक चीज देखकर जांच होगी।

केके पाठक वर्तमान में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निंबधन विभाग में अपर मुख्य सचिव हैं। उनके पास बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है। दो फरवरी को केके पाठक का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) एवं डिप्टी कलेक्टर को अपशब्द कहते हुए दिख रहे हैं।

साथ ही बिहार के लोगों को भी बुरा कह रहे हैं। इस वीडियो ने प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी है। केके पाठक अपनी कार्यशैली को लेकर शुरू से ही सुर्खियों में रहे हैं।

 


संबंधित खबरें