मुख्य समाचार

नौ फरवरी से गांधी मैदान में कृषि यंत्र मेला

पटना। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) एवं कृषि विभाग के सहयोग से राज्यस्तरीय कृषि यंत्र मेला (एग्रो बिहार) का आयोजन नौ फरवरी से हो रहा है। गांधी मैदान में चार दिवसीय एग्रो बिहार का आयोजन 12 फरवरी तक होगा।

किसानों को नई कृषि यंत्र की उपयोगिता की जानकारी देने एवं अनुदान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि यंत्र प्रदर्शनी सह मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में सौ से अधिक कृषि यंत्र निर्माता आधुनिक यंत्रों के साथ शामिल हो रहे हैं।

कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने बताया कि राज्य सरकार कृषि यांत्रिकरण योजना के अंतर्गत 90 यंत्रों पर अनुदान दे रही है। एग्रो बिहार 2023 के मौके पर कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए किसान नौ से 12 फरवरी तक कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेला का आयोजन तीन लाख वर्गफीट में हो रहा है। मेले के दौरान कृषि कार्य में ड्रोन के उपयोग की जानकारी लाइव दी जाएगी।

 


संबंधित खबरें