मुख्य समाचार

एमएलसी राधा चरण साह के ठिकानों पर आयकर का सर्च अभियान

आरा/पटना। जदयू एमएलसी राधा चरण साह और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्च अभियान मंगलवार की सुबह से जारी है। आरा, पटना एवं देश के कई शहरों में राधा चरण साह के आवास, होटल एवं रिसोर्ट की तलाशी चल रही है। बताया जा रहा है कि बालू के कारोबार से अर्जित संपत्ति की सही जानकारी नहीं देने एवं टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग ने कार्रवाई की है।

जदयू कोटे से राधा चरण साह स्थानीय प्राधिकार कोटे (भोजपुर-बक्सर) से विधान पार्षद हैं। 2022 से पहले वे आरजेडी से 2015 में विधान पार्षद रह चुके हैं। राधा चरण के अलावा आरा में हरखेन जैन एवं ब्रॉडसन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रहे एक बालू कारोबारी के ठिकानों पर भी कार्रवाई हुई है। राधा चरण और उनके करीबियों के ठिकानों से बड़ी संख्या में कैश बरामदगी की भी सूचना है ।

राधा चरण साह ने मिठाई की दुकान से अपना कारोबार शुरू किया। उसके बाद वे होटल, जमीन एवं बालू के कारोबार में आ गए। बालू के ठेके से उन्होंने काफी संपत्ति अर्जित की है।

 


संबंधित खबरें