मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री पर कुर्सी फेंकने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : आरजेडी

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के दौरान औरंगाबाद जिले में कुर्सी फेंकने की घटना को आरजेडी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। घटना बारूण ब्लॉक के कंचनपुर गांव में हुई है।

आरजेडी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि मुख्यमंत्री जी को कोई चोट नहीं पहुंची। सुरक्षाकर्मियों से घिरे रहने के कारण वे बाल-बाल बच गए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध प्रकट करने के नाम पर ऐसी हरकतों के लिए कोई स्थान नहीं है।

इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर घटना में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री समाधान यात्रा पर निकले हैं। प्रायोजित तरीके से यात्रा में व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

 


संबंधित खबरें