पटना। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार के 41वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। राजभवन के राजमंडप में उन्हें हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राज्य सरकार के मंत्री, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी, मुख्य सचिव, डीजीपी, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण से पहले राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। उन्हें स्टेट हैंगर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
