पटना। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की पत्रिका ‘दर्शन’ का विमोचन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया। राजभवन में आयोजित विमोचन समारोह में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ताविशी बहल पांडेय, वरीय अधीक्षक अंतर्यामी राय एवं वरीय अनुवाद अधिकारी अनिल कुमार मौजूद रहे।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ताविशी बहल पांडेय ने बताया कि पटना पासपोर्ट ऑफिस राजभाषा हिंदी के अधिक प्रयोग एवं प्रसार के लिए कटिबद्ध है। कार्यालय आने वाले आवेदकों के काम निष्पादन में भी राजभाषा को प्राथमिकता दी जाती है।
राजभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए ऑफिस कर्मी एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थान के छात्रों के बीच समय-समय पर निबंध, वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है।