पटना/नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद डॉ मनोज कुमार झा (आरजेडी) संसद रत्न पुरस्कार 2023 से सम्मानित किए गए हैं। इस पुरस्कार के लिए बिहार से सिर्फ मनोज कुमार झा का ही चयन हुआ है।
संसद रत्न पुरस्कार 2023 के लिए 13 सांसद चयनित किए गए हैं। इनमें महाराष्ट्र से चार, पश्चिम बंगाल से दो, बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल एवं अंडमान निकोबार से एक-एक सांसद हैं।
लोकसभा की वित्त एवं राज्यसभा की पर्यटन और संस्कृति समिति को स्टैंडिंग कमिटी अवॉर्ड मिला है। राज्यसभा सांसद टीके रंगराजन (सीपीआईएम) डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद रत्न पुरस्कार 2023 से सम्मानित होने वाले सांसद सहयोगियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वे अपनी समृद्ध अंतर्दृष्टि से संसदीय कार्यवाही को समृद्ध करते रहें।