मुख्य समाचार

15 मार्च तक हर बुधवार को होगी गेहूं की खुली बिक्री

नई दिल्ली। उपभोक्ताओं के हित की रक्षा के लिए 15 मार्च, 2023 तक हर बुधवार को गेहूं की खुली बिक्री होगी। केंद्र सरकार ने 25 जनवरी, 2023 को गेहूं और आटे की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बाजार में तीस लाख मीट्रिक टन गेहूं की आपूर्ति बढ़ाने का फैसला लिया था।

इस निर्णय के बाद भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने खुले बाजार में अब तक 18.05 लाख मीट्रिक टन गेहूं की बिक्री की है। आटा मिलर्स और व्यापारियों ने सरकार को आश्वासन दिया है कि घरेलू खुली बिक्री योजना के तहत गेहूं पर मिल रही अधिक सब्सिडी का लाभ उपभोक्ताओं को जरूर मिलेगा। गेहूं की खुली बिक्री के तहत पहली नीलामी एक और दो फरवरी, 2023, दूसरी नीलामी 15 फरवरी एवं तीसरी नीलामी 22 फरवरी को हुई थी।

 


संबंधित खबरें