मुख्य समाचार

राज्यपाल ने की मां ब्लड सेंटर के प्रयासों की सराहना

पटना। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वैष्णो देवी सेवा समिति से संचालित मां ब्लड सेंटर के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान संसार में किया जाने वाला सर्वाेत्तम दान है। हर व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में रेडकॉस सोसायटी के साथ मुझे इस पर कार्य करने का सौभाग्य मिला है।

मां ब्लड सेंटर की पहली वर्षगाठ पर राज्यपाल दरियापुर ब्रहम स्थान मंदिर के निकट स्थित सेंटर पहुंचे। उन्होंने मस्कुलर डिस्ट्रोफी के संबंध में समिति के पहल की भी सराहना की। इस मौके पर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए नियमित रक्तदान करने वाले रक्तवीर, समिति को सहयोग करने वाली संस्थाएं एवं स्वयंसेवकों को भी राज्यपाल ने सम्मानित किया।

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह शरीर नश्वर है। मानव कल्याण में रक्त एवं अंगों के दान से बड़ा कोई दान नहीं है। हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान कर इस प्रयास को आगे बढ़ाना चाहिए।

इस अवसर पर आईएएस दीपक कुमार, वैष्णो देवी सेवा समिति के अध्यक्ष जगजीवन सिंह,सचिव कन्हैया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, संस्थापक सदस्य गोपी तुलस्यान एवं मुकेश हिसारिया समेत संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे।

 


संबंधित खबरें