मुख्य समाचार

बिहारी श्रमिकों पर हमले की खबर गलत : आरजेडी

पटना। आरजेडी ने तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले की खबर को गलत बताया है। पार्टी के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जैसे ही तमिलनाडु में काम कर रहे बिहारी श्रमिकों पर हमले की जानकारी मिली।

उन्होंने तत्काल बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से संपर्क करने को कहा। तमिलनाडु पुलिस की जांच में जानकारी मिली कि सोशल मीडिया पर चल रहा वीडियो फेक है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि चेन्नई में एक मार्च को तामिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के जन्मदिन पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव वहां मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री की छवि को प्रभावित करने के उद्देश्य से यह साजिश की गई ।

 


संबंधित खबरें