मुख्य समाचार

तीन राज्यों में दोबारा सत्ता में लौटना पहला ट्रेलर : मोदी

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि उत्तर पूर्व के तीन राज्यों नागालैंड, त्रिपुरा एवं मेघालय में सहयोगी दलों के साथ भाजपा का दोबारा सत्ता में लौटना 2024 के लोकसभा चुनाव का पहला ट्रेलर है। उन्होंने इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष को बधाई दी है।

मोदी ने कहा कि भाजपा ने त्रिपुरा को 35 साल के कम्युनिस्ट शासन से मुक्ति दिलायी और विकास कार्यों के बल पर दोबारा जनादेश प्राप्त किया। जिस नॉर्थ ईस्ट के कई इलाके ईसाई बहुल हैं और केंद्र की पिछली सरकार की उपेक्षा के कारण उग्रवादग्रस्त थे। वहां मात्र आठ साल में भाजपा बड़ी राजनीतिक ताकत बन गई।

 

 


संबंधित खबरें