मुख्य समाचार

चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत

पटना। चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे चुनाव आयोग की साख को और मजबूती मिलेगी। इस फैसले के बाद लोगों का चुनाव आयोग पर विश्वास और बढ़ेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने तीन सदस्यीय कमिटी के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया को अपनाने का निर्णय दिया है। अब मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस और नेता प्रतिपक्ष की बनी तीन सदस्यीय कमिटी के जरिये होगी।

 


संबंधित खबरें